युवा दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद की जयंती

0
311

दुमका| स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में शुक्रवार को उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न संघ-संगठनों व राजनीतिक दलों ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्लस टू जिला स्कूल दुमका के प्रशाल में एनएसएस इकाई के सहयोग से स्वामी विवेकानंद की जयंती सह युवा दिवस समारोह का आयोजन प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मनाया गया। प्रो. मदनेश्वर चौधरी, दिवाकर महतो, शंकर पंजियारा एवं अनहद लाल मौजूद थे। प्रो. मदनेश्वर चौधरी ने स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत एवं देवघर प्रवास से जुड़े अनेक पहलुओं की चर्चा की। दिवाकर महतो ने छात्र-छात्राओं को स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सुहानी ग्रुप के स्वागत गान से किया। इसके बाद कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया। विवेक ग्रुप द्वारा वंदे मातरम की प्रस्तुति किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में महेंद्र राजहंस, डॉ. सत्येंद्र कुमार ¨सह, रमेश मिश्र, अमित कुमार पांडेय, संजीव कुमार ¨सह, कामाख्या नारायण ¨सह, ब्रजकिशोर झा, स्नेहलता मरांडी, माग्र्रेट समेत कई ने अहम भूमिका निभाई।

ADVT

दुमका पब्लिक स्कूल में मनाई गई जयंती

कुमारपाड़ा स्थित दुमका पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूली बच्चों के बीच ज्ञान मंथन, साधारण ज्ञान, भाषण, चित्रांकन, लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लेखन प्रतियोगिता में पायल कुमार प्रथम एवं प्रियांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रांकन में प्रथम स्थान प्रियांशु कुमार एवं द्वितीय स्थान रिया कुमारी ने प्राप्त किया। भाषण में प्रथम स्थान पर श्याम शेख, द्वितीय स्थान पर प्रियांशु कुमार एवं तृतीय स्थान कनीज फातिमा ने हासिल किया। ज्ञान मंथन में मो. अरमान शेख प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य बलराम दास समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। इधर डिनोवो स्कूल के निदेशक राजीव मिश्र की अगुवाई में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सिदो-कान्हु उच्च विद्यालय, ग्रीन माउंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here