Home Breaking राहुल और प्रियंका गांधी ने संत रविदास को जयंती पर किया नमन

राहुल और प्रियंका गांधी ने संत रविदास को जयंती पर किया नमन

0
318

नयी दिल्ली,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संत रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया है और कहा है कि वे दोनों वाराणसी जाकर संत शिरोमणि की जन्मस्थली पर आज मत्था टेकेंगे।

ADVT

श्री गांधी ने ट्वीट किया, “एकता और भाईचारे का संदेश देने वाले संत गुरु रविदास जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएँ।”

श्रीमती वाड्रा ने संत शिरोमणि के दोहे को उद्धृत किया “न तसवीस खिराजु न माल ।। खउफ न खता न तरस जवाल…काइम दाइम सदा पातिसाही, दोम न सेम एक सो आही…जो हम सहरी, सु मीत हमारा।”

उन्होंने आगे कहा, “हर साल की तरह आज के दिन वाराणसी स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली पर मत्था टेकूँगी। आज भाई के साथ जाने में और भी ख़ुशी हो रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here