Home Entertainment ‘लाल सिंह चड्ढा’ से बेखौफ नजर आ रहे हैं अक्षय कुमार

‘लाल सिंह चड्ढा’ से बेखौफ नजर आ रहे हैं अक्षय कुमार

0
229

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा का चर्चा जोरों से हो रहा था इस बीच मंगलवार को अक्षय कुमार और भूमि पेंडनेकर की रक्षाबंधन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दोनों ही बड़ी फिल्में हैं।

ADVT

भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते की कहानी सुनाती रक्षाबंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं और इसी दिन आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी सिनेमाघरों में आ रही है।

इस मेगा बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर अक्षय कुमार सुकून के साथ काफी कॉन्फिडेंट भी हैं। बेखौफ अक्षय का कहना है कि वो इसे क्लैश नही मानते। इस समय कोविड के कारण बहुत सारी फिल्में रिलीज को पड़ी हैं। उनके मुताबिक ये एक नैचुरल चीज है कि एक हफ्ते के अंदर 2 फिल्में आ ही जाती हैं।

अक्षय का कहना है कि मैं उम्मीद करूंगा कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करें। अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ का निर्देशन आनंद एल रॉय ने किया है और ये पिछले काफी वक्त से पेंडिंग थी। आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा कोविड के वक्त से ही पोस्टपोन हो रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here