Home Entertainment विद्या बालन ने ‘अतरंगी रे’ के लिये सारा अली खान को लेकर...

विद्या बालन ने ‘अतरंगी रे’ के लिये सारा अली खान को लेकर कही ये बात

0
123

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म ‘अतरंगी रे’ देखने के बाद सारा अली खान की तारीफ की है।

ADVT

सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी है।इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिपॉन्स मिल रहा है। फिल्म में सारा ने न केवल रिंकू सूर्यवंशी के अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है, बल्कि इंडस्ट्री के कई सेलेब्स को भी प्रभावित किया है।

सारा अली खान ने बताया कि विद्या बालन ने अतरंगी रे की रिलीज़ के बाद उन्हें फोन किया था और उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी परफॉर्मेंस में एक भी फॉल्स नॉट नहीं था। उन्होंने कहा कि जब मेरे किरदार की बात आती है तो उसमें मसाला और मस्ती थी, लेकिन इमोशन भी था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पूरी फिल्म का आनंद लिया है।”

गौरतलब है कि ट्रायल एंगल लव स्टोरी ‘अतरंगी रे’ में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और दक्षिण भारतीय स्टार धनुष ने भी मुख्य किरदार निभाया है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण फिल्म भूषण कुमार, कलर येलो प्रो़डक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here