सेंसेक्स की 251 अंक चढ़कर 35511 के स्तर पर क्लोजिंग, निफ्टी 10894 के स्तर पर बंद

0
199

नई दिल्ली । भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को फिर एक बार रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर बंद हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 251 अंक की तेजी के साथ 35511 के और निफ्टी 78 अंक की तेजी के साथ 10894 के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में 1.00 फीसद और स्मॉलकैप में 0.96 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है।

ADVT

बैंकिंग शेयर्स में खरीदारी

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर बंद हुए है। सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग शेयर्स में देखने को मिली है। बैंक (1.40 फीसद), ऑटो (0.13 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (1.11 फीसद), एफएमसीजी (0.62 फीसद), आईटी (0.50 फीसद), मेटल (0.86 फीसद), फार्मा (0.12 फीसद) और रियल्टी (1.09 फीसद) की बढ़त देखने को मिली है।

करीब 9.30 बजे

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 78 अंक की बढ़त के साथ 35338 के स्तर पर और निफ्टी 9 अंक की बढ़त के साथ 10825 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में 0.16 फीसद और स्मॉलकैप में 0.38 फीसद की बढ़त देखने को मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here