एक बार फिर शंकर महादेवन ने ब्रेथलेस हनुमान चालीसा गाकर कमाल कर दिया

0
209

शंकर महादेवन ने एक बार फिर गायकी के ब्रेथलेस हुनर से दुनिया को हैरान कर दिया है। एक बार फिर इसी अंदाज़ में शंकर महादेवन ने अपना पहला ब्रेथलेस हनुमान चालीसा वीडियो लांच किया है। फैन्स शंकर महादेवन के इस वीडियो पर जमकर रियेक्ट कर रहे हैं।

ADVT

अपने गायकी की हुनर के बल पर शंकर महादेवन संगीत की दुनिया में अब तक कई अवार्ड्स जीत चुके हैं। उनके दीवाने न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में मौजूद हैं।

कई साल पहले शंकर महादेवन ने बॉलीवुड को ब्रेथलेस का कॉन्सेप्ट दिया था और आज उसी तर्ज पर शंकर महादेवन ने अपना पहला ब्रेथलेस हनुमान चालीसा वीडियो लांच किया है। शंकर का ये वीडियो शेमारू भक्ति के एकाउंट से शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए लिखा गया है, “जय श्री राम ????️ ????

शंकर महादेवन अपने इस वीडियो में बड़े ही ख़ास अंदाज़ में हनुमान चालीसा गाते नजर आ रहे हैं। शंकर ने इसे भी ब्रेथलेस स्टाइल में प्रस्तुत किया है। अनोखे अंदाज़ वाला ये हनुमान चालीसा शेमारू भक्ति के यू-ट्यूब चैनल पर भी स्ट्रीम किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here