Home Sports क्रिकेट के साथ अब इंस्टाग्राम पर भी कोहली की सत्ता

क्रिकेट के साथ अब इंस्टाग्राम पर भी कोहली की सत्ता

0
261

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

ADVT

कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं जो मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाते हैं लेकिन यह मील का पत्थर दिखाता है कि दुनिया भर में उनके कितने प्रशंसक हैं।


विराट कोहली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बन गए।


विराट कोहली ने एक वीडियो साझा करते हुए अपने फॉलोवर्स को धन्यवाद देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को कोहली ने विभिन्न वीडियो क्लिप की मदद से बनाया गया है। इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा है-
“मेरे 200 मिलियन इंस्टाग्राम परिवार को धन्यवाद।”

गौरतलब है कि 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली ने भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और बाद में उन्हें वनडे कप्तानी से भी हटा दिया गया था।

कुछ ही समय बाद उन्होंने भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में भी इस्तीफा दे दिया। रोहित शर्मा को सभी प्रारूपों में कप्तान के रूप में प्रतिस्थापित किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here