छोटे कपड़े में हो लड़की, तो रेप करना देशभक्तों का फर्ज-मिस्र के वकील

0
329

लड़की के छोटे कपड़े और जींस पहनने को लेकर मिस्त्र के वकील ने विवादित बयान दिया है जिसपर विवाद खड़ा हो
गया है। एक टीवी चैनल में चर्चा के दौरान वकील ने कहा कि जो लड़की छोटे कपड़े और फटी हुई जींस पहनती है उसका रेप करना पेट्रियोटिक (देशभक्ती) ड्यूटी है। वकील का नाम नबीह अल-वाहश है। जो की एक टीवी चैनल पर प्रॉस्टीट्यूशन को लेकर ड्राफ्ट किए गए कानून पर हो रही चर्चा का हिस्सा थे।

ADVT

चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में वकील ने कहा कि जब आप लड़की को सड़क पर चलते हुए देखते हैं, जिसके पीछे का आधा हिस्सा बिना कपड़ों के होता है, क्या आप खुश होते हैं?वकील यहीं नहीं रुके नेशनल टेलीविजन पर उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं का यौन उत्पीड़न  करना नेशनल ड्यूटी है जिनका शरीर कपड़ों में से दिखता है।

वकील के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। नेशनल काउंसिल की महिला डॉक्टर ने नबीह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इजिप्ट के नेशनल काउंसिल फॉर वीमेन ने यह भी कहा है कि ऐसे बयानों को टीवी चैनल पर जगह नहीं मिलनी चाहिए। काउंसिल का मानना है कि ऐसे बयानों से महिलाओं के खिलाफ हिंसा में बढ़ोतरी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here