Home Entertainment जानें कब रिलीज होगा केजीएफ चैप्टर 2 का पहला गाना ‘तूफान’

जानें कब रिलीज होगा केजीएफ चैप्टर 2 का पहला गाना ‘तूफान’

0
152

कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का पहला गाना तूफान रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा और गाने की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस फिल्म को साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म माना जा रहा है। फिल्म 14 अप्रैल को स्क्रीन पर आने वाली है। सीक्वल केजीएफ चैप्टर 2 भी विरासत को आगे ले जाने का किस्सा है। यहाँ संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज सहित कई अन्य स्टार्स फिल्म में नजर आएंगे।।सुपरस्टार यश उर्फ ​​रॉकी ने मेगा कैनवास एक्शन-एंटरटेनर के साथ फिर से वापसी की है।

ADVT

फिल्म का नया पोस्टर पहले गाने ‘तूफान’ के लिरिकल वीडियो लॉन्च की खबर दे रहा है। ख़ास बात यह है कि ‘तूफान’ का गीतात्मक संगीत वीडियो केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज के लिए महीने भर की उलटी गिनती शुरू कर रहा है। घोषणा के अनुसार तूफान, 21 मार्च को सुबह 11 बजकर 07 मिनट पर रिलीज होगा।

फिल्म के निर्माता होमबेअल फिल्म्स का कहना है कि यह गाना केजीएफ फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त के लिए टोन सेट करेगा। केजीएफ चैप्टर 1, अपने उम्दा निर्देशन, कमाल के स्पेशल इफेक्ट्स के लिए जाना जाता है, जिसमें अलग स्तर की सिनेमैटोग्राफी और यश के शानदार प्रदर्शन के साथ एक्शन सीक्वेंस थे, जो रॉकी को कमाल बना गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here