Home Business धनतेरस में भी नहीं थमा पेट्रोल का भाव

धनतेरस में भी नहीं थमा पेट्रोल का भाव

0
156

धनतेरस के दिन भी देश में पेट्रोल के दाम में इजाफा हुआ है। जबकि डीजल का भाव वही है। तेल कंपनियों ने लगातार सातवें दिन वाहन इधन का भाव बढ़ाया है।

ADVT

मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत एक बार फिर से 0.35 रुपये बढ़कर 110.04 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं दिखा। डीज़ल 98.42 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.85 रुपये और डीजल की कीमत कल की तरह ही 106.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव बढ़कर 110.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल 101.56 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 106.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.59 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here