Home Breaking पीएम मोदी ने देश वासियों को दी नवरात्रि, नवरेह, उगादी, गुड़ी पड़वा...

पीएम मोदी ने देश वासियों को दी नवरात्रि, नवरेह, उगादी, गुड़ी पड़वा पर्व की बधाई

0
283

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को नवरात्रि से लेकर नवरेह, उगादी, गुड़ी पड़वा समेत कई त्योहारों की शुभकामनाएं दी।

ADVT

श्री मोदी ने ट्वीट कर भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने ने नवरात्रि की बधाई देते हुए ट्वीट किया, “सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई। शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।“

वहीं, प्रधानमंत्री उगादी समृद्धि की कामना की। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस दिन को नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इस दिन कई आयोजन होते हैं।

प्रधानमंत्री ने गुड़ी पाड़वा की शुभकामनाएं देते हुए मराठी में ट्वीट किया। साथ ही कश्मीरी नव वर्ष माने जाने वाले नवरेह भी देशवासियों को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि कश्मीरी पंडित देवी शारिका की पूजा कर नवरेह मनाते हैं। उन्होंने सिंधी हिंदुओं को चेती चंद्र और मणिपुर वासियों को सजिबू चिराओबा की शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here