फुमियो किशिदा बने जापान के नए प्रधानमंत्री

0
319

टोक्यो जापान के पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा देश के नये प्रधानमंत्री चुने गये हैं।

ADVT

जापानी सांसदों ने आज श्री किशिदा को नये प्रधानमंत्री के रूप में मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने पिछले हफ्ते उस समय श्री किशिदा को नये नेता के रूप में चुने जाने का निर्णय लिया था , जब मौजूदा प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा ने सितंबर की शुरुआत में एलडीपी के प्रमुख पद पर नहीं बने रहने के अपने फैसले की घोषणा की, जिसका मतलब सरकार के प्रमुख के रूप में उनका इस्तीफा भी था।

नए कैबिनेट में श्री तोशिमित्सु मोतेगी विदेश मंत्री बने रहेंगे , जबकि श्री हिरोकाज़ु मात्सुनो मुख्य कैबिनेट सचिव बनेंगे।

श्री किशिदा ने 14 अक्टूबर को प्रतिनिधि सभा को भंग करने की योजना बनाई है।

जापानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 31 अक्टूबर को जापान के निचले सदन का चुनाव होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here