Home Entertainment बिग बॉस 11 : विनर पर सट्टा बाजार हुआ गर्म, लगी...

बिग बॉस 11 : विनर पर सट्टा बाजार हुआ गर्म, लगी करोड़ों की बोली, पढ़िए कौन बनेगा विजेता?

0
403

जैसे-जैसे बिग बॉस 11 के फिनाले की घड़ी नजदीक आ रही है, हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि इस बार कौन बनेगा बिग बॉस का विजेता? क्या विनर का ताज शिल्पा शिंदे के सिर सजेगा या फिर हिना खान बनेंगी व्यूअर्स की पहली पसंद या विकास गुप्ता सबको छकाते हुए अपनी झोली भर लेंगे या फिर पुनीश शर्मा बन जाएंगे बीबी 11 के विनर?

ADVT

सट्टा बाजार में थमी सांसें

वैसे तो सट्टा बाजार आईपीएल से लेकर चुनावों तक हर बार बोली के लिए बदनाम रहता है लेकिन बिग बॉस की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इस बार बुकीज ने यहां पर भी जमकर दांव लगाया है| एक अनुमान के मुताबिक यहां 250 से लेकर 1000 करोड़ रुपए तक की सट्टेबाजी की जा रही है. ये सिर्फ दिल्ली का आंकड़ा है इसमें अगर दूसरे बड़े शहरों के आंकड़े भी शामिल कर लिए जाएं तो फिर ये दस हजार करोड़ से भी ज्यादा बड़ा नंबर हो सकता है|

कुछ ऐसी लग रही है बोली

खबर के मुताबिक शिल्पा शिंदे का सट्टेबाजार में भाव 1.25 रुपए है. अगर आप एक रुपया शिल्पा के नाम पर लगाते हैं और वो जीत जाती हैं तो आपको एक रुपए के बदले 1.25 रुपए का प्रॉफिट होगा. हिना खान पर डेढ़ रुपए तो विकास गुप्ता का भाव दो रुपए है. पुनीश शर्मा पर लगाई गई बेट आपको तीन रुपए यानी तीन गुना फायदा करा सकती है|

जितना चांस उतना कम भाव

सट्टा बाजार में जिसका जितना ज्यादा जीतने का चांस होता है उसे उतना ही कम भाव मिलता है. अगर शिल्पा शिंदे पर 1.25 रुपए का भाव है तो मान लीजिए कि सट्टा बाजार के बुकीज के लगने लगा है, इस बार का विनर शिल्पा शिंदे हो सकती हैं|

बिग बॉस नहीं देखा फिर भी लगाया पैसा

ऐसे ढेरों लोग हैं जिन्होंने बिग बॉस 11 का एक भी एपिसोड पूरा नहीं देखा फिर भी वो सट्टा बाजार में पैसा लगा रहे हैं| इन लोगों के ये मानना है कि बिग बॉस के विनर के साथ शायद उन्हें भी कुछ पैसा कमाने का मौका मिल जाए|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here