Home Entertainment ‘बिटिया छठी माई के 2 ‘ के लिये रोमांचित हैं यश कुमार

‘बिटिया छठी माई के 2 ‘ के लिये रोमांचित हैं यश कुमार

0
198

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता यश कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘बिटिया छठी माई के 2 ‘ के लिये रोमांचित हैं।

ADVT

वर्ष 2019 में यश कुमार की फ़िल्म बिटिया छठी माई रिलीज हुयी थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसी फिल्म का सीक्वल ‘बिटिया छठी माई के 2 ’बन कर तैयार है जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में यश कुमार और निधि झा की जोड़ी अहम किरदार में नजर आयेगी। यश कुमार ‘बिटिया छठी माई के 2 ’ के लिये बेहद रोमांचित है।

यश कुमार ने बताया कि ‘बिटिया छठी माई के 2’ का ट्रेलर 21 अक्टूबर को सुबह 06 बजे इंटरटेन रंगीला पर रिलीज होगा। निधि झा ने सोशल मीडिया पर एक संवेदनशील पोस्ट लिखा, इस छठ हमारा परिवार आपके परिवार का मनोरंजन करने के लिए आ रहा है। जिस फ़िल्म का मैं हिस्सा बनना चाहती थी और जिस फ़िल्म का इंतजार मुझे खुद बेसब्री से था वो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले 21 अक्टूबर को देखें ‘बिटिया छठी माई के 2’ का बेहतरीन ट्रेलर… ।

गौरतलब है कि ‘बिटिया छठी माई के 2’ फिल्म में यश कुमार और निधि झा के अलावा सोनल त्रिवेदी,सोनम तिवारी, विनोद मिश्रा,ग्लोरी मोहन्ता,शौरी पाठक,सोनाक्षी पाठक,साहिल खान,सुधा यादव और शबाना अंसारी जैसे कलाकार दमदार किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत वर्मा ने किया है। फ़िल्म के लेखक एस के चौहान,गीतकार राजेश मिश्रा और संगीतकार मुन्ना हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here