Home Entertainment बॉलीवुड में दीपिका सिंह की धमाकेदार एंट्री,

बॉलीवुड में दीपिका सिंह की धमाकेदार एंट्री,

0
312

मुंबई, टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह की आने वाली फिल्म ‘टीटू अंबानी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह फिल्म ‘टीटू अंबानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फ़िल्म टीटू अंबानी में दीपिका, मौसमी के किरदार में नज़र आएंगी जो आज की लड़की हैं जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हैं। मौसमी को ऐसा लगता है कि टीटू और वह एक-दूसरे के लिए ही बने हैं लेकिन मुश्किल तब पैदा होती है जब टीटू के फैसलों से उनके बीच प्यार के रिश्ते पर खतरा पैदा हो जाता है। टीटू अंबानी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ADVT

फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास परिवार की है, जिसमें इकलौती लड़की ही अपना पूरा घर चलाती है लेकिन उसके माता-पिता लड़की की शादी करना चाहते हैं। ट्रेलर की शुरुआत भी मौसमी (दीपिका सिंह) की शादी की बात से होती है, जहां उसके माता-पिता उसे एक लड़के की फोटो दिखाते हैं, लेकिन मौसमी टीटू (तुषार पांडे) से शादी करना चाहती है क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करते हैं। शादी के बाद दोनों की लाइफ में बड़े-बड़े बदलाव आते हैं, जो फिल्म को आम इंसान से जोड़ने में मदद करेगी।

फिल्म ‘टीटू अंबानी’ में दीपिका सिंह के साथ तुषार पांडे,रघुबीर यादव , सपना सैंड , वीरेंद्र सक्सेना, समता सागर, और बृजेंद्र काला नजर आएंगे।सबल प्रॉडक्शन्स के बैनर तले निर्मित फिल्म टीटू अंबानी निर्देशक रोहित गोयल, निर्माता महेंद्र विजयदान देथा और दिनेश कुमार हैं। फिल्म की शूटिंग उदयपुर के विभिन्न लोकेशन पर की गयी हैं । यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here