कोरोनावायरस के संक्रमण को लेकर भारत में राहत देने वाली खबर सामने आई है। भारत में कोरोना की रफ्तार अब धीमी होती नज़र आ रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक़ नए मामलों पर नज़र डालें तो पता चलता है कि भारत में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2,38,018 नए मामले आए सामने आये हैं। वहीं इस महामारी से 1,57,421 मरीज ठीक हुए हैं।


















