Home India महत्वपूर्ण फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद : केजरीवाल

महत्वपूर्ण फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद : केजरीवाल

0
650

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार करार दिए जाने के फैसला का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने शीर्ष अदालत का फैसला आने के बाद ट्वीट कर कहा, “इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद।”

ADVT

सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायधीश न्यायमूर्ति जे. एस. खेहर की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय पीठ ने एक मत से यह फैसला दिया कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है और यह जीवन व स्वतंत्रता के अधिकार का अभिन्न अंग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here