रणबीर कपूर के साथ फिर काम करेंगी नीतू कपूर

0
112

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर अपने पुत्र रणबीर कपूर के साथ फिर काम करती नजर आयेंगी।

ADVT

नीतू कपूर ने वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म बेशर्म में अपने पुत्र रणबीर कपूर के साथ काम किया था। इस फिल्म में नीतू कपूर के पति दिवंगत ऋषि कपूर भी थे। इसके बाद मां-बेटे की यह जोड़ी कभी भी साथ नहीं आई। नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ पूरे नौ साल बाद किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते जानकारी दी है कि वह अपने जिगर के टुकड़े रणबीर कपूर के साथ शूटिंग कर रही हैं। नीतू कपूर ने सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। नीतू कपूर ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, ‘मैं अपने जिगर के टुकड़े के साथ एड शूट कर रही हूं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here