Home Breaking राहुल गांधी ने चीनी सैनिकों द्वारा पकड़े गए भारतीय की वापसी पर...

राहुल गांधी ने चीनी सैनिकों द्वारा पकड़े गए भारतीय की वापसी पर जतायी खुशी

0
140

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश से चीनी सैनिकों द्वारा पकड़े गए भारतीय किशोर मीराम तारौन की वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए शुक्रवार को सरकार से सवाल किया कि क्या चीन कब्जे में ली गई जमीन को भी वापस करेगा।

ADVT

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है, क्या चीन उसे भी लौटाएगा।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “मीराम तारौन को चीन ने वापस लौटा दिया है, ये जानकर तसल्ली हुई। जिस भारत भूमि पर चीन ने कब्ज़ा किया है वो कब वापस मिलेगी, प्रधानमंत्री जी।” गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के 17 वर्षीय किशोर मीराम का चीनी सैनिकों ने अपहरण कर लिया था जिस पर श्री गांधी ने सरकार से उसकी सुरक्षित वापसी की अपील की थी। यह मामला अरुणाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने उठाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here