: सलमान खान के शो में स्टार्स दिखाएंगे दम.

0
152

शो का 9वां सीजन साल 2029 में 19 जुलाई से लेकर 3 नवंबर तक प्रसारित हुआ था। तब रवीना टंडन और अहमद खान ने इस शो को जज किया था और मनीष पॉल ने तब इस शो को होस्ट किया था।

Jhalak Dikhla Jaa 10 की वापसी की खबरों के बीच अब सेलेब्रिटी कपल डांस शो Nach Baliye भी छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। ‘झलक दिखला जा’ की तरह Nach Baliye का भी ये 10वां सीजन होगा जिसे मिड अक्टूबर में शुरू किया जाएगा। करिश्मा कपूर, वैभवी मर्चेंट और टेरेस लूईस के इस शो को जज करने की खबर है। जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के दबंग खान इस शो को प्रोड्यूस कर सकते हैं।

ADVT

सलमान खान करेंगे शो को प्रोड्यूस
सुपरस्टार सलमान खान के इस शो को प्रोड्यूस करने की खबर सामने आते ही ये शो काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गया है। अभी तक सलमान खान टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को होस्ट करते रहे हैं। लेकिन जहां तक प्रोडक्शन की बात है तो दबंग खान ने ‘द कपिल शर्मा शो’ का प्रोडक्शन संभाल कर कॉमेडी किंग को बिलकुल नई लाइफ दी थी। इसके अलावा नच बलिए का पिछला सीजन भी सलमान ने ही प्रोड्यूस किया था।

Nach Baliye 9 का विनर कौन था?
हालांकि अभी तक इस बारे में मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आया है। शो का 9वां सीजन साल 2029 में 19 जुलाई से लेकर 3 नवंबर तक प्रसारित हुआ था। तब रवीना टंडन और अहमद खान ने इस शो को जज किया था और मनीष पॉल और Waluscha De Sousa ने तब इस शो को होस्ट किया था। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इस शो के विनर रहे थे और ये जोड़ी काफी ज्यादा तर्चा में रही थी।

TOI ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया, ‘चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच एक महीने से भी ज्यादा वक्त तक चले डिसकशन के बाद स्क्रिप्ट अप्रूव कर दी गई है। इस बार शो में सेलेब्रिटीज अपने फैंस के साथ आएंगे और ये जोड़िया आपस में मुकाबला करेंगी। ऑडीशन के बाद कुछ चुने गए फैंस को लॉक कर दिया जाएगा। सेलेब्रिटीज अपने फैंस को एक टास्क देंगे जिसके आधार पर सबसे बड़े फैन का चुनाव होगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here