Home Breaking अमेरिका-रूस के फाइटर जेट भूमध्‍य सागर में मुकाबले पर

अमेरिका-रूस के फाइटर जेट भूमध्‍य सागर में मुकाबले पर

0
174

अमेरिका और रूस के लड़ाकू विमान भूमध्‍य सागर में मुकाबले पर नज़र आये। उक्रेन तनाव पर अमेरिकी नौसेना के P 8 सबमरीन हंटर विमान और रूस के सुखोई 35 (Su-35) विमानों के बीच हवा में मुठभेड़ हुई है।

ADVT

यूक्रेन तनाव के कारण दो महाशक्तियां अमेरिका और रूस के बीच टक्कर के हालत बने हुए हैं। भूमध्‍य सागर अमेरिका और रूस की सेना के बीच तनाव का नया केंद्र बना हुआ है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक अमेरिकी नौसेना का सबमरीन हंटर विमान पी 8 भूमध्‍य सागर में गश्‍त के निकला था। इसी बीच हवा में ही कई रूसी लड़ाकू विमानों से उसका आमना-सामना हुआ। खबर के अनुसार दोनों देशों के विमान एक-दूसरे के इतने करीब आ गए थे जिससे मुठभेड़ का खतरा पैदा हो गया था।
अमेरिका के कई अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों ने यह नहीं बताया कि रूसी विमान अमेरिकी सबमरीन हंटर के कितना करीब आया था लेकिन उन्‍होंने इतना कहा कि रूसी विमानों का रवैया ‘असुरक्षित और गैरपेशेवर’ था। उन्‍होंने कहा कि ऐसा कई बार हुआ है।


ब्रिटेन के डिफेंस इंटेलीजेंस चीफ ने भी कहा है कि रूस, यूक्रेन की सीमा पर अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है।


अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्‍ठ अधिकारी माइक काफ्का ने कहा, ‘हमने अपनी चिंताओं से रूसी अधिकारियों को राजनयिक रास्‍ते से बता दिया है।’ एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी विमान का सामना रूस के अत्‍याधुनिक सुखोई-35 लड़ाकू विमानों से हुआ था। कई अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी मौजूद है।

यूक्रेन पर रूस के साथ तनाव के चलते बाइडन प्रशासन ने अभी तक सार्वजनिक रूप से नहीं माना है कि ऐसी घटना हुई है। जबकि रूस राष्‍ट्रपति के तनाव को घटाने के तमाम दावों के बाद भी अमेरिका ने बुधवार को आरोप लगाया कि यूक्रेन की सीमाओं पर रूसी सेना ने हाल के दिनों में लगभग 7,000 सैनिकों की वृद्धि की है। उधर, ब्रिटेन के डिफेंस इंटेलीजेंस चीफ ने भी कहा है कि रूस, यूक्रेन की सीमा पर अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here