कोविड टीकाकरण में 182.23 करोड़ टीके लगे

0
281
Healthcare cure concept with a hand in blue medical gloves holding Coronavirus, Covid 19 virus, vaccine vial

नयी दिल्ली, देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 182.23 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 182 करोड़ 23 लाख 30 हजार 356 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया किपिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक हजार 938 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 22 हजार 427 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.05 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.29 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो हजार 531 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 75 हजार 88 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में छह लाख 61 हजार 954 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 78 करोड़ 49 लाख 52 हजार 800 कोविड परीक्षण किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here