Home Entertainment घूमर से अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर का फर्स्ट लुक रिलीज

घूमर से अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर का फर्स्ट लुक रिलीज

0
265

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री सैयामी खेर की आने वाली फिल्म घूमर से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

ADVT

अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर इन दिनों फिल्मकार आर. बाल्की की आने वाली फिल्म घूमर की शूटिंग में व्यस्त हैं। सैयामी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अभिषेक बच्चन के साथ किसी विषय पर गहन चर्चा करती हुई दिख रही हैं।सैयामी खेर ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सैयामी अपने कोच अभिषेक बच्चन के साथ किसी चीज की बारीकी पड़ताल कर रहीं हैं।

सैयामी खेर ने लिखा, “मुझे कुछ सबसे अच्छे लोगों के साथ एक प्रोजेक्ट मिला, जो मुझे वह गेम खेलने देता है, जो मुझे बहुत पसंद है। इससे मुझे भावानात्मक और शारीरिक रूप से अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक को निभाने की अनुमति मिलती है। यह सच होते देखना बहुत अच्छा लगता है और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी खेलना जारी रखूंगी। घूमर।”

बताया जा रहा है कि फिल्म घूमर में अभिषेक बच्चन एक कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो सैयामी खेर को एक खिलाड़ी के रूप में खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हुए दिखाई देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here