दिल्ली में एएसआई के बेटे की हत्या में नंदू गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

0
183

नयी दिल्ली,दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कुख्यात बदमाश नंदू गिरोह के सदस्य अनिल जून को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। वह एक दिल्ली पुलिस के अधिकारी के बेटे की हत्या का आरोपी है।

ADVT

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अनिल को शुक्रवार रात द्वारका सेक्टर-23 से गिरफ्तार किया गया, जब वह कहीं जा रहा था। उसे रुकने का इशारा किया गया था लेकिन उसने पुलिस दल पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

अनिल पर छावला इलाके में दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के एक बेटे की हत्या के अलावा विभिन्न थानों में अवैध वसूली,लूटपाट, वाहन चोरी समेत अनेक अापराधिक मामले विभिन्न दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here