Home Entertainment नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को लेकर कही ये बात

नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को लेकर कही ये बात

0
157

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट के अभिनय की तारीफ की है।

ADVT

आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज हो चुकी है। आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का रिव्यू किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए आलिया की तारीफ की और लोगों से फिल्म को देखने की अपील भी की।

नीतू ने अपनी पोस्ट में लिखा, “देखो आलिया ने किस तरह बॉल को पार्क से बाहर फेंक दिया है। चौक्के-छक्के उड़ा दिए हैं। आलिया ने नीतू के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, लव यू। इसके साथ ही आलिया ने व्हाइट हार्ट इमोजी भी बनाए।

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ठ की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में आलिया ,गंगूबाई काठियावाड़ी’ की भूमिका में है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ मुंबई के कमाठीपुरा के एक वेश्यालय की मैडम गंगूबाई कोठेवाली के जीवन से प्रेरित है और हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक अध्याय पर आधारित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here