Home Breaking बदायूं में सड़क हादसे में तीन मरे,चार घायल

बदायूं में सड़क हादसे में तीन मरे,चार घायल

0
162

बदायूँ उत्तर प्रदेश में बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में बारितयों से भरी कार के ट्रक की चपेट में आने से दुल्हन समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दूल्हा समेत चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

ADVT

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह ने बुधवार को बताया कि मुरादाबाद फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित नदवारी गांव के निकट बीती देर रात बारात को वापस लेकर आ रही ईको कार सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी जिसमें दुल्हन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में चा अन्य लोग घायल हो गए है।

उन्होंने बताया कि बारात बदायूं जिले के मोहल्ला बाबा कॉलोनी से गई हुई थी। इसमें कार का ड्राइवर सनी कुमार (24) दुल्हन लज्जावती (21) और एक अन्य रिश्तेदार मान सिंह (45) की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here