Home Breaking यूक्रेन से विमान 182 भारतीयों को लेकर पहुंचा मुंबई

यूक्रेन से विमान 182 भारतीयों को लेकर पहुंचा मुंबई

0
176

मुंबई,एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान यूक्रेन में फंसे 182 भारतीय नागरिकों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचा।

ADVT

विमानन कम्पनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने मुंबई हवाई अड्डे पर नागरिकों का स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान बुखारेस्ट से कुवैत होते हुए सबह सात बजकर 40 मिनट पर मुंबई पहुंचा। युद्धग्रस्त यूक्रेन से वापस आए लोगों और छात्र-छात्राओं काे हवाई अड्डे पर उनके परिवार के सदस्य लेने पहुंचे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत चल रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए दो उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की।

श्री मोदी ने यूक्रेन से फंसे भारतीय नागरिकों और छात्र-छात्राओं को वहां से निकालने के प्रयासों में तेजी लाने के लिए यूक्रेन की सीमा से सटे पड़ोसी देशों में अपने विशेष दूत के रूप में चार वरिष्ठ मंत्रियों को भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here