Home Entertainment रणबीर आलिया की शादी की डेट के साथ हनीमून और मेहमानों की...

रणबीर आलिया की शादी की डेट के साथ हनीमून और मेहमानों की खबर भी आई सामने

0
152

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा के बीच ये खबर भी आ ही गई कि 17 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के हनीमून से जुड़ी एक नई अपडेट भी सामने आ रही है। इसके अलावा दोनों की वेडिंग गेस्ट लिस्ट भी अब छुपी नहीं रही।

ADVT

मीडिया रिपोर्ट से मिली ख़बरों की मानें तो यह कपल स्विट्जरलैंड की वादियों में हनीमून मनाने के मूड में है। खबर ये भी है कि यहां आलिया अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के अगले शेड्यूल की शूटिंग करेंगी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 17 अप्रैल को आरके हाउस में होगी। शादी की रस्मों की शुरूआत 13 अप्रैल से हो जाएंगी। शादी की गेस्ट लिस्ट के अनुसार इस शादी में शाहरुख खान, वरुण धवन, संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर समेत बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here