राधे श्याम ने 200 करोड़ का आंकड़ा रिलीज से पहले ही किया पार

0
121

प्रभास और पूजा हेगड़ेकी लम्बे समय से सुर्खियां बटोर रही फिल्म ‘राधे श्याम’ शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। हालाँकि इस फिल्म को देरी से रिलीज किया गया है लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस ने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने पर पहले ही हफ्ते में इसकी कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच सकती है।

ADVT

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स ही 210 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। जिसमें से 100 करोड़ रुपये तेलुगू राज्यों में फिल्म की सेलिंग डिस्ट्रिब्यूशन के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। फिल्म ‘बाहुबली’ की रिलीज के बाद प्रभास की पॉपुलैरिटी देश दुनिया में काफी ज्यादा बढ़ गई थी और क्योंकि इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया जा रहा है तो ऐसे में ओपनिंग डे पर ही फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर सकती हैं।

देखना ये है कि उत्तर भारतीय राज्यों में फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी। हालांकि फिल्म के लिए चुनौतियां भी कम नहीं हैं, क्योंकि अजीत स्टारर फिल्म वलिमई पहले ही थिएटर्स में कब्ज़ा किये है। इसके अलावा भी कई रुकी फिल्मे रिलीज़ के इन्तिज़ार में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here