Home Breaking राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची जयपुर

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची जयपुर

0
255

जयपुर, राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू अपने चुनाव प्रचार के लिए आज जयपुर पहुंची।

ADVT

श्रीमती मुर्मू के जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं अर्जुन राम मेघवाल सहित भाजपा के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे के बाहर उनके गाड़ी में बैठकर रवाना होने पर वहां मौजूद लोगों ने उनकी गाड़ी पर फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान हवाई अड्डे से लेकर होटल क्लार्क्स आमेर तक मानव श्रृंखला बनाकर भी श्रीमती मुर्मू का स्वागत किया गया। वह होटल में भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर मुलाकात करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here