Home Entertainment वाइफ की डिलीवरी के लिए अभी से प्लानिंग कर रहे हैं कपिल...

वाइफ की डिलीवरी के लिए अभी से प्लानिंग कर रहे हैं कपिल शर्मा

0
361

नई दिल्ली| कपिल शर्मा इन दिनों काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि वो जल्द ही पापा बनने वाले हैं और कपिल अच्छे पापा बनने के लिए खूब तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा अभी से अपने शो के शूटिंग शेड्यूल की प्लानिंग कर रहे हैं ताकि वो गिन्नी की डिलीवरी के वक्त उनके साथ टाइम स्पेंड कर सकें। खबर के मुताबिक, गिन्नी की ड्यू डेट दिसंबर के मिड में है तो कपिल अभी से प्लानिंग कर रहे हैं ताकि शो की शूटिंग पर असर ना पड़े। वो उस हिसाब से सेलेब्स के इंटरव्यू लेंगे कि काम भी हो जाए और वो अपने परिवार और होने वाले बेबी के साथ टाइम स्पेंड कर सकें। इतना ही नहीं, कपिल ने हाउसफुल 4 की कास्ट अक्षय कुमार और बाकी स्टार्स के साथ, सांड की आंख की कास्ट और मेड इन चाइना की स्टार कास्ट के साथ अपना शे़ड्यूल प्लान कर रहे हैं।

ADVT

वैसे बता दें कि कपिल अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रख रहे हैं। कुछ दिनों पहले कपिल, गिन्नी को बेबी मून के लिए कनाडा भी लेकर गए थे। कपिल हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, गिन्नी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की।

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान कपिल से पूछा गया था कि वो होने वाले बेबी के लिए क्या तैयारी कर रहे हैं तो कपिल ने कहा था, ‘मैं क्या तैयारी करूं…मुझे कोई आइडिया नहीं है इसे लेकर, लेकिन मेरा पूरा परिवार इसके लिए एक्साइटेड है। हम सब नए मेंबर के आने के लिए एक्साइटेड हैं। चाहे लड़का हो या लड़की, हम बस ये चाहते हैं कि बेबी स्वस्थ हो। तैयारियों की बात करें तो गिन्नी और मैंने कुछ चीजें खरीदी हैं और हम उसके लिए एक्साइटेड हैं। अभी हम लड़का है या लड़की उसके हिसाब से कुछ नहीं खरीद रहे हैं, लेकिन हां हम नॉर्मल चीजें खरीद रहे हैं जो दोनों के ही काम आ सके।’

बता दें कि कपिल ने गिन्नी चतरथ से साल 2018 में शादी की थी। कपिल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनका शो द कपिल शर्मा की टीआरपी अच्छी जा रही है। शो टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में बरकरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here