Home Breaking विभाग ने बताया उत्तर भारत में कब तक आ सकता है मानसून

विभाग ने बताया उत्तर भारत में कब तक आ सकता है मानसून

0
184

इस समय समूचा उत्तर भारत सख्त गर्मी की चपेट में है। उत्तर भारत के शहरों में भीषण गर्मी और लू से लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 42 से 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इस बीच मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली समेत समूचे एनसीआर में लू का कहर अभी जारी रहेगा।

ADVT

मौसम विभाग के मुताबिक़ गर्म और शुष्क मौसम से राहत की उम्मीद 10 जून से मिलने के आसार हैं। जून की 11 और 12 को बूंदाबांदी का अनुमान है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी में कहा गया है कि 9 जून को भी उत्तर प्रदेश सहित, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, उत्तरी झारखंड और विदर्भ, ओडिशा और मध्य प्रदेश में और पंजाब, हरियाणा-दिल्ली व उत्तराखंड में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि 10 जून तक मानसून के मुंबई पहुंचने का अनुमान है। मध्य महाराष्ट्र, कोकण और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में मानसून जल्द दस्तक देने वाला। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत और आस पास के इलाकों में 25 जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here