Home Breaking सीरिया ने इजरायल पर गोलान मामले के प्रमुख सालेह की हत्या का...

सीरिया ने इजरायल पर गोलान मामले के प्रमुख सालेह की हत्या का लगाया आरोप

0
163

दमिश्क  सीरियाई सरकार ने इजरायली सेना पर सीरिया के कब्जेवाले गोलान मामलों के कार्यालय के प्रमुख मिधात सालेह अल-सालेह को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

ADVT

सीरिया के सरकारी न्यूज एजेंसी साना ने सीरियाई कैबिनेट के हवाले से शनिवार को अपनी रिपोर्ट में कहा, “कैबिनेट सीरियाई लोगों और शहीद के परिवार तथा रिश्तेदारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।” एजेंसी ने बताया कि श्री सालेह की शनिवार को मजदल शम्स शहर के पास क़ुनीत्रा में एक इजरायली सैनिक ने गोली मारकर हत्या कर दी। श्री सालेह 1997 में रिहा होने से पहले 12 साल तक इजरायल की जेल में रहे थे। उन्होंने सीरियाई संसद के सदस्य के तौर पर अपनी सेवाएं दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here