Home Entertainment ‘सूर्यवंशी’ की बंपर ओपनिंग में हुई 26 करोड़ रुपये की कमाई

‘सूर्यवंशी’ की बंपर ओपनिंग में हुई 26 करोड़ रुपये की कमाई

0
197

मुंबई, 8 नवंबर: फिल्म “सूर्यवंशी” ने रिलीज के पहले ही दिन 26.29 करोड़ रुपये की कमाई के साथ देश भर के सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत का बिगुल बजा दिया है। महामारी के कारण कई बार रिलीज टलने के बाद शुक्रवार को इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। दीवाली पर सिनेमाघरों के बाहर कतार लगाए दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। अक्षय और कैटरीना के साथ बाल कलाकार अर्णव श्रीवास्तव ने इस फिल्म में जबरदस्त रोल निभाया।

ADVT

फिल्म के निर्माण में मदद देने वाले रिलायंस एंटरटेनमेंट ने कहा कि देश के कई हिस्सों में सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या सीमित किए जाने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म काफी अच्छा कारोबार कर रही है। बैनर की ओर से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया, “रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी ने पहले ही दिन देश के बड़े हिस्से में 50 प्रतिशत की सीमा के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। राष्ट्रीय स्तर पर 26.29 करोड़ रुपये की कमाई की।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here