Home Breaking स्पेन में एक डाकिया के घर से मिले 20 हज़ार पत्र

स्पेन में एक डाकिया के घर से मिले 20 हज़ार पत्र

0
168

स्पेन में एक डाकिये के घर से 10 साल पुराने 20 हज़ार पत्र बरामद हुए है जिन्हे डाकिया ने पंजीकृत पते पर नहीं भेजा।

ADVT

पुलिस ने 62 वर्षीय डाकिये के बारे में बिना नाम लिए हुए जानकारी दी है कि उसने बयार नामक कस्बे में अपना घर बेच दिया था।

विदेशी मीडिया के मुताबिक जब डाकिये से उसका सामान उठाने के लिए कहा गया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और न ही सामान उठाया।

जब बिल्डरों ने डिब्बे खोले तो उन्हें सीलबंद पत्रों के बंडल मिले। पत्रों में बिल, एक दशक पुराना आधिकारिक पत्र और किताब शामिल थी। ये सभी एक विशेष क्षेत्र के निवासियों को वितरित किये जाने थे, जिन्हे नहीं किया गया।

स्पेन के इस डाकिये को पिछले सप्ताह अपने काम के साथ विश्वासघात करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनके घर से बरामद 20 हज़ार पत्रों को स्पेनिश डाकघर में स्थानांतरित कर दिया गया है।

ये पात्र न्यायिक जांच के दौरान अधिकारियों के पास रहेंगे। यदि न्यायाधीश पंजीकृत पते पर पत्रों को पहुंचाने का आदेश देते हैं, तो वे अंततः दस साल बाद अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here