Home Breaking स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक़ कोरोना की संक्रमण दर में बढ़ोत्तरी

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक़ कोरोना की संक्रमण दर में बढ़ोत्तरी

0
144

देश में कोरोना की संक्रमण दर पिछले पांच दिन में ही 0.21 फीसदी से बढ़कर 0.32 फीसदी पहुंच गई है। रविवार के केस की संख्या 1154 के मुकाबले सोमवार को 861 मामले दर्ज हुए हैं। अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,36,132 पहुँच गई। जबकि इस बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 11,058 रह गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान देश में संक्रमण से मौत के छह और मामले सामने आये हैं। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,691 हो गई है। इस बीच सक्रिय मरीज घटकर 11,058 हो गए हैं और ये कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है।


देशभर में दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन की कुल संख्या बढ़कर 185.74 करोड़ हो गई। जिन लोगों को दूसरी खुराक लिए हुए नौ माह पूरे हो गए हैं अब वे एहतियाती खुराक ले सकते हैं।


पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 74 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,03,383 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशभर में दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन की कुल संख्या बढ़कर 185.74 करोड़ हो गई। जिन लोगों को दूसरी खुराक लिए हुए नौ माह पूरे हो गए हैं अब वे एहतियाती खुराक ले सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के 2.22 करोड़ (2,22,67,519) बच्चों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। देश में 18 वर्ष से 59 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को रविवार को पहले दिन कोविड-19 टीके की कुल 9,674 एहतियाती खुराक दी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here