Home Breaking 12 हजार से अधिक नए केस देश में चौथी लहर की दस्तक...

12 हजार से अधिक नए केस देश में चौथी लहर की दस्तक तो नहीं

0
166

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12 हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आए हैं। इस बीच एक्टिव मामले 58 हज़ार से ज़्यादा हो गए हैं। सक्रीय मामले इस समय कुल मामलों के 0.13 प्रतिशत है। रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत है कुल 7624 मरीज़ों ने बीते 24 घंटों में इस बीमारी को मात दी है।

ADVT

प्राप्त सूचना के अनुसार इस समय देश में बीते 24 घंटों में 12,213 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामले 58,215 हो गए हैं। अकेले महाराष्ट्र में इस बीच कोरोना के 4,024 नये मामले और दो की मौत दर्ज की गई हैं।

आंकड़ों को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि भारत में कोरोना की चौधी लहर दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 12 हजार से अधिक मामले सामने आए हैंजो फरवरी के बाद पहली बार 10 हजार से अधिक हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here