Home Entertainment 17 दिसंबर को रिलीज़ होगी अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा – द राइज’

17 दिसंबर को रिलीज़ होगी अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा – द राइज’

0
164

मुंबई, दक्षिण भारतीय स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा – द राइज’ 17 दिसंबर को रिलीज होगी।

ADVT

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल स्टारर फिल्म ‘पुष्पा – द राइज’ के रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मुत्तमसेट्टी मीडिया के सहयोग से मैथ्री मूवी मेकर्स के नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर द्वारा निर्मित, एक्शन-ड्रामा-थ्रिलर 17 दिसंबर, 2021 को रिलीज़ होगी।

इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें पहली बार आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नज़र आयेगी। मैथ्री मूवी मेकर्स के नवीन यरनेनी और वाई. रवि शंकर ने कहा, “हमने हमेशा से यही प्रयास किया है कि दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करें और थिएट्रिकल रिलीज के अनुभव को यादगार बनाऐं। हमें उम्मीद है कि फिल्म पुष्पा: द राइज में दर्शकों को एक्शन, रोमांस और इमोशन पसंद आएंगे। यह एक ऐसी फिल्म है जो एक अद्वितीय कहानी को दर्शाती है। भारतीय सिनेमा में ऐसी कहानी अब तक दिखाई नहीं गई हैं। हम अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के प्रशंसकों के साथ रिलीज की तारीख साझा कर बेहद उत्साहित हैं। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here