Home Entertainment 31 दिसंबर को रिलीज होगी शाहिद कपूर की जर्सी

31 दिसंबर को रिलीज होगी शाहिद कपूर की जर्सी

0
127

मुंबई,बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर की स्टोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी 31 दिसंबर को रिलीज होगी।

ADVT

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोले जाने के एलान के बाद से फिल्म जगत में फिल्मों की रिलीज डेट का लगातार एलान हो रहा है। अब शाहिद कपूर की मोस्टअवेटेड स्टोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी की नई रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। इसकी जानकारी शाहिद कपूर ने फिल्म में अपने किरदार का एक फोटो शेयर कर दी है।

शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि फिल्म को इस साल के अंत में 31 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। शाहिद ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिखा, “जर्सी 31 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।”

गौरतलब है कि गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन मे बनी ‘जर्सी’ फिल्म इसी नाम की तमिल स्पोर्टस ड्रामा फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here