अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर को मिले ऑडियंस के जबरदस्त रिस्पांस के बाद अब अक्षय कुमार ने फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन होने की घोषणा भी कर दी है। हालांकि, इस घोषणा के साथ ही अभिनेता का फिल्म का बज बढ़ाने और इसे हिट करवाने का मास्टर प्लान भी रिवील हो गया है।
अक्षय कुमार ने कॉमेडी फिल्म पर खेला दांव
हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड में भी ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू का ट्रेंड शुरू कर दिया था। जिसका मतलब है कि फिल्म अपनी ओरिजिनल रिलीज डेट से एक दिन पहले सिनेमाघरों में आएगी और दर्शक इसे देख पाएंगे। रणवीर सिंह के बाद अक्षय ने अपनी लास्ट रिलीज फिल्म ‘भूत बंगला’ का भी पेड प्रीव्यू किया था। पेड प्रीव्यू के जरिए कॉमेडी फिल्म ‘भूत बँगला’ ने 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे शुक्रवार के कलेक्शन के साथ जोड़ा गया था।

















