Home India जम्मू-कश्मीर: कैबिनेट विस्तार के बाद उमर सरकार में सियासी भूचाल, 21 विधायक...

जम्मू-कश्मीर: कैबिनेट विस्तार के बाद उमर सरकार में सियासी भूचाल, 21 विधायक नाराज; 4 मंत्रियों को हटाने की उठी मांग

0
2

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों में उपजा आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री और विधायक कैसर जमशेद लोन के निवास पर नेकां के 21 नाराज विधायकों ने बैठक की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए।

ADVT

इनमें विधायकों ने कथित तौर पर चार मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी और कोषाध्यक्ष शम्मी ओबराय को हटाने की मांग की।

इसके अलावा विधायकों ने कहा कि जिन मंत्रियों का कार्यकाल दो वर्ष हो चुका है, उन्हें पदमुक्त कर उनके स्थान पर अन्य विधायकों को मौका दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here