इजरायली पीएम नेतन्याहू ने मोदी को बताया ‘क्रांतिकारी नेता’, 9 समझौतों पर मुहर,

0
190

नईं  दिल्ली| इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने समकक्षीय पीएम नरेन्द्र मोदी को एक क्रांतिकारी नेता करार दिया है। उन्होंने सोमवार को आयोजित संयुक्त साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदी एक रिवोल्यूशनरी लीडर है जिन्होंने भारत में क्रांति ला दी है। नेतन्याहू ने आगे कहा कि मोदी ने इजरायल दौरा अभूतपूर्व था क्योंकि वह वहां पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

ADVT

भारत-इजरायल में 9 समझौतों पर हुआ करार

भारत और इजरायल के बीच साइबर सुरक्षा, साइंस-टेक्नोलॉजी, फिल्म, गैस, पैट्रोलियम, होम्योपथी और ऑल्टरनेटिव मेडिसिन समेत कुल 9 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। करार के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि हम साइबर सुरक्षा, फिल्म, ऑयल जैसे क्षेत्रों में भी इजरायल के साथ मिलकर काम करेंगे। दोनों देशों के लोगों को करीब लाने के लिए इजरायल में एक इंडियन कल्चरल सेंटर जल्द खुलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस साल के हमारे पहले महत्वपूर्ण अतिथि हैं। इजरायल और भारत दोनों ही देशों कभी अपना इतिहास नहीं भूले। मोदी ने कहा कि मेरे लिए यह भी बहुत खुशी की बात है कि मैं पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी को अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर लेकर जाने वाला हूं।
दिल्ली के हैदराबाद हाऊस में आयोजित द्विपक्षीय बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल और भारत दोनों का ही इतिहास हजारों साल पुराना है। हम अपने रिश्ते में एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं। भारत और इजरायल दोनों ही देश आंतकी हमलों के दर्द को जानते हैं। हमें याद है मुंबई आतंकी हमला याद है।

इससे पहले दौरे के दूसरे दिन बेंजामिन नेतन्याहू का राष्ट्रपति भवन में सम्मान किया गया। पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया। नेतन्याहू ने इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। पीएम मोदी ने इजरायली पीएम और उनकी पत्नी को राष्ट्रपति भवन में मौजूद अधिकारियों और मंत्रियों से मिलवाया। नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को इजरायली प्रतिनिधियों से मिलवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here