Home Business अक्‍टूबर में महंगें हों जायेंगे टाटा मोटर्स के व्यावसायिक वाहन

अक्‍टूबर में महंगें हों जायेंगे टाटा मोटर्स के व्यावसायिक वाहन

0
162

नयी दिल्ली, 21 सितंबर सबसे बड़ा कॉमर्शियल वाहन निर्माता टाटा मोटर्स अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतें 1 अक्‍टूबर से बढ़ाने की घोषणा की है।

ADVT

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि कीमतों में 2 प्रतिशत तक वृद्धि की जायेगी और इसे वाहन के मॉडल एवं वैरिएंट के आधार पर लागू किया जाएगा। उसने कहा कि स्टील एवं कीमती धातुओं जैसी कमोडिटीज की लागत में हो रही निरंतर वृद्धि के कारण, कंपनी को उत्‍पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर इसका कुछ भार उपभोक्ताओं पर डालने की जरूरत महसूस हुई।

कंपनी ने कहा कि कीमत में बढ़ोतरी को कम से कम करने के लिए और प्रयास किये हैं और इसके लिए इसने उत्‍पादन के विभिन्‍न स्‍तरों पर लागत के कुछ हिस्‍से को समायोजित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here