विदेशी मुद्रा भंडार 2.04 अरब डॉलर बढ़कर 639.51 अरब डॉलर

0
128

मुंबई देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले चार सप्ताह की गिरावट से उबरते हुए 08 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 2.04 अरब डॉलर बढ़कर 639.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.2 अरब डॉलर घटकर 637.5 अरब डॉलर रहा था।

ADVT

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 08 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.6 अरब डॉलर बढ़कर 577 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 46.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.27 अरब डॉलर रहा। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 30 लाख डॉलर कम होकर 5.23 अरब डॉलर रह गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here