क्रिकेटर इरफान पठान ने पत्नी के साथ फोटो की ट्वीट, मुस्लिम यूजर्स ने लिखा- हमारे धर्म का मजाक मत उड़ाओ

0
380

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे तूफानी गेंदबाज इरफान पठान ने अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है। इस तस्वीर में इरफान और उनकी पत्नी एक कार में बैठे हुए हैं। इरफान सेल्फी ले रहे हैं और उनकी पत्नी अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रही हैं। आपको बता दें कि क्रिकेटर इरफान पठान ने सऊदी अरब की मॉडल सफा बेग से निकाह किया है। इरफान पठान और उनकी पत्नी की इस तस्वीर पर कुछ लोग भड़क गए।

ADVT

वहीं इरफान के कुछ फैंस उनसे मजे भी लेने लगे। इरफान के चाहने वालों ने उनकी चुटकी लेते हुए लिखा कि भाई भाभी का पूरा चेहरा तो दिखा दो..या पूरा चेहरा दिखाना भी गुनाह है। वहीं भड़के हुए यूजर्स पत्नी के साथ तस्वीर शेयर करने पर इरफान पठान को भला बुरा कह रहे हैं। ऐसे यूजर्स लिख रहे हैं कि आप बस ये याद रखना कि आप उस बाप के बेटे हो और उस मजहब को मानने वाले हो जिसमें बहू बेटियों को पर्दे में रखने की हिदायत रहती है।

इरफान पठान को शायद इस तरह के कमेंट्स की अपेक्षा भी थी। तभी इरफान ने तस्वीर ट्वीट करते हुए ये भी लिखा था कि कुछ तो लोग कहेंगे..लोगों का काम है कहना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here