रिपब्लिक डे पर अमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट की लुभावनी डील

0
130

गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेजन और फ्लिपकार्ट द्वारा सेल की तारीखों का ऐलान किया गया है। अमेज़ॉन की और से Amazon Great Republic Day Sale जबकि Flipkart Big Saving Days का ऑफर फ्लिपकार्ट द्वारा किया गया है। ये ऑफर इस मौके पर उपभोक्ताओं को बंपर छूट दे रही है।

ADVT

इन कंपनियों द्वारा 17 जनवरी से 20 जनवरी तक ये चार दिवसीय ऑफर चलेगा। Flipkart और Amazon दोनों कंपनियों की ये लोकप्रिय सेल है। अमेजन इस सेल के तहत स्मार्टफोन्स, टीवी और इलेक्ट्रॉनिक आईटम पर भारी छूट देगी। अमेजन सेल में मोबाइल फोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट और टीवी पर 60 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। कैमरा पर 50 प्रतिशत और स्मार्टवॉच पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। अमेजन सेल में SBI Card या फिर EMI के जरिए ट्रांसजेक्शन करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

फ्लिपकार्ट ऑफर बिग सेविंग डेज सेल 17 जनवरी से शुरू होगी और 22 जनवरी तक चलेगी। फ्लिपकार्ट कई आइटम्स पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है। कंपनी की वेबसाइट पर इस सेल को लाइव कर दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई आइटम्स शामिल हैं। जिन ग्राहकों के पास CICI बैंक के कार्ड हैं उन्हें चुनिंदा शॉपिंग करने पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी मिलेगा।

फ्लिपकार्ट टीवी और होम अप्लायंसेस पर 75 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। कपड़ों को 60 से 80 प्रतिशत तक की छूटऔर फर्नीचर पर फ्लिपकार्ट 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट है। इस सेल में Blaupunkt के 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत 14,499 रुपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here