कंगना रनौत के ‘लॉक अप’ में मुनव्वर फारूकी

0
127

कंगना रनौत के अपकमिंग रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी शामिल हो गए हैं। मेकर्स के साझा किये एक वीडियो में स्टैंड-अप कॉमेडियन को गिरफ्तार होते दिखाया जा रहा है। इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता नज़र है।

ADVT

मुनव्वर को पिछले साल इंदौर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लगभग एक महीने तक मुनव्वर जेल में रहे थे। वह एक लेखक और रैपर भी हैं। ‘लॉक अप’ के साथ अपने जुड़ाव पर टिप्पणी करते हुए, मुनव्वर कहते हैं कि ‘लॉक अप’ अपनी तरह का एक अनूठा शो होने जा रहा है, क्योंकि मेरा मानना है कि ओटीटी में कंटेंट देखने के अनुभव की गतिशीलता को बदलने की क्षमता है।

‘लॉक अप’ को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत होस्ट करेंगी। इसमें 16 विवादास्पद हस्तियां सुविधाओं के बिना महीनों तक जेल में बंद रहेंगी। यह शो 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here