हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार

0
231

मुंबई, दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने बुधवार को तेजी के साथ दिन की शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स जहां 334.37 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 58910.74 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 69.6 अंकों की बढ़त के साथ 17,599.90 अंकों पर दस्तक दी।

ADVT

हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त दिखाई दी। बीएसई का मिडकैप 102.3 अंक बढ़कर 25,140.01 अंक पर और स्मॉलकैप 175.77 अंकों की बढ़त के साथ 29,617.44 अंक पर खुला।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 388.20 अंक लुढ़ककर 58576.37 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 144.65 अंक का गोता लगाकर 17530.30 अंक पर आ गया था।

दिग्गज कंपनियों को तरह बीते दिन बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। मिडकैप 1.45 प्रतिशत गिरकर 25,037.71 अंक और स्मॉलकैप 1.47 प्रतिशत की गिरावट लेकर 29,441.67 अंक पर रहा था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here