Home Business आज पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ बदलाव

आज पेट्रोल-डीजल के दामों में हुआ बदलाव

0
153

नयी दिल्ली,  देश में तेल विपणन कंपनियों के मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने से लगातार 41वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहें।

ADVT

सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रूपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रूपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रूपये प्रति लीटर है।

यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में घट-बढ़ जारी है। अंतरराष्ट्रीय लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.15 प्रतिशत गिरकर 114.07 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 113.87 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर कारोबार कर रहा है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई थीं। जिसमें 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गयी। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रूपये प्रति लीटर की तेजी आयी है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर…………पेट्रोल………….डीजल (रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली…………..105.41……..96.67

कोलकाता ……115.12……….99.83

मुंबई …………..120.51……..104.77

चेन्नई……………110.85……..100.94

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here