Home Business जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

0
163

नयी दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश में शनिवार को लगातार 24वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव बना रहा।

ADVT

सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में घटत-बढ़त जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। लंदन ब्रेंट क्रूड 107.14 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.19 प्रतिशत घटकर 104.11 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई थीं। कंपनियों ने पिछले 34 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

महानगर…………पेट्रोल………….डीजल (रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली…………..105.41……..96.67

कोलकाता ……115.12……….99.83

मुंबई …………..120.51……..104.77

चेन्नई……………110.85……..100.94

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here